Rajouri Flood Update : बाढ़ में बहे 2 युवकों में से एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
Monday, Jul 20, 2026-12:58 PM (IST)
राजौरी(शिवम बक्शी): राजौरी में अचानक आई बाढ़ के बाद लापता हुए दो युवकों में से एक युवक का शव आज सलानी बस स्टैंड क्षेत्र से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना के बाद वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस टीम तथा नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
डिप्टी कमिश्नर राजौरी अभिषेक शर्मा ने भी घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद शव को आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं और आगे की जांच के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजौरी भेज दिया गया। मृतक की पहचान विकास अहमद पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी बगला के रूप में हुई है।
वहीं दूसरे लापता युवक की तलाश के लिए प्रशासन और बचाव दल द्वारा अभियान जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
