Poonch में जंगली जानवर का आतंक, घर के बाहर व्यक्ति पर किया हमला
Wednesday, Aug 26, 2026-11:36 AM (IST)
पुंछ(धनुज शर्मा): पुंछ जिले की मंडी तहसील में बॉर्डर पर स्थित क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक ग्रामीण पर घर के बाहर ही जंगली भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में व्यक्ति को जंगली जानवर ने बुरी तरह से घायल कर दिया। फिलहाल उसका इलाज GMC राजौरी में किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पुंछ जिले की मंडी तहसील के भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित सावजियां क्षेत्र के बुराड़ी गांव में जंगली भालू के हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ग्रामीण की पहचान निसार अहमद (42) पुत्र बशीर अहमद निवासी बुराड़ी सावजियां के रूप में हुई है। घायल को अस्पताल उपजिला प्राथमिक मंडी में उपचार के उपरान्त पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जी.एम.सी. राजौरी रेफर किए गया।
घटना की जानकारी देते घायल के रिश्तेदारों का कहना है कि घर के बाहर भालू ने उस पर अचानक हमला कर दिया। उसके चेहरे और सिर को बुरी तरह नोच डाला जिससे उसका बायां कान भी कट कर गिर गया। उनका कहना है कि गांव में इतनी आबादी नहीं है जितने भालू हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
