जम्मू के साथ Srinagar में भी चढ़ा पारा... मौसम विभाग ने दी अहम जानकारी, पढे़ं...
Thursday, Feb 19, 2026-03:34 PM (IST)
श्रीनगर ( मीर आफताब ) : जम्मू-कश्मीर में वीरवार को मौसम ने करवट बदलते हुए साफ दिखाई दिया। आज कश्मीर में मौसम पूरी तरह साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू में आज अधिकतम तापमान लगभग 26-28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस या उससे थोड़ा ऊपर रह सकता है। घाटी में भी मौसम स्थिर है, लेकिन रात में ठंड बढ़ जाती है।
मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है और आने वाले दिनों में तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, फिलहाल किसी बड़े बारिश या बर्फबारी के संकेत नहीं हैं और मौसम शुष्क बना रहेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
