J&K Weather : Jammu के कई इलाकों में हुई रिमझिम बारिश, मौसम हुआ सुहावना, जानें अगले 24 घंटों का हाल

6/29/2024 7:56:03 PM

जम्मू : मौसम विभाग द्वारा जताई गई बारिश की भविष्यवाणी के चलते शनिवार सुबह तड़के ही जम्मू संभाग के कई इलाकों में बारिश हुई। ये बारिश कुछ समय के बाद बंद हो गई। विभाग से मिली जानकारी के अुनसार पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू में 14.4, कटरा में 28.9 और उधमपुर में 47.9 मिमी बारिश हुई। बारिश होने से मौसम में काफी बदलाव देखा गया। गर्मी व पारे में कुछ हद तक कमी पाई गई। ऐसे में लोगों ने सुहावने मौसम का जमकर मजा लिया। पूरा दिन ही धूप व छांव की आखमिचौली चलती रही। इससे लोगों को अधिक गर्मी का एहसास नहीं हुआ। बीच-बीच में तेज हवाएं चलने से भी लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहावना होने के कारण शहर के बाजारों व पार्कों में लोगों की काफी हद तक चहल-पहल रही। वहीं शाम के समय दोबारा जम्मू संभाग के कई इलाकों मे हल्की बारिश हुई।

ये भी पढे़ंः  Breaking News: पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी की खबर, सुरक्षा बलों ने बढ़ाई चौकसी

कुछ इलाकों में बाढ़, भूस्खलन और मिट्टी धंसने की संभावना

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान संभाग के जम्मू संभाग के कुछ इलाकों मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। विभाग के अनुसार रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। विभाग ने 1 से 7 जुलाई के दौरान जम्मू कश्मीर में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 2 जुलाई से बारिश की तीव्रता में धीरे-धीरे वृद्धि होगी और कई स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम वर्षा होती रहेगी जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। विभाग ने जम्मू संभाग के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक बाढ़, भूस्खलन और मिट्टी धंसने की संभावना जताई है।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News