Srinagar में भागती रह गई Police... बिना नंबर प्लेट की गाड़ी चकमा देकर हुई फरार, देखें Video
Friday, Jul 31, 2026-01:58 PM (IST)
श्रीनगर ( मीर आफताब ) : श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब बिना नंबर प्लेट वाली एक संदिग्ध गाड़ी ट्रैफिक पुलिस को देखकर तेज़ रफ्तार में भाग निकली। पुलिस अधिकारियों ने वाहन को रोकने और काबू में करने की पूरी कोशिश की, लेकिन चालक अचानक गाड़ी मोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहा।
जानकारी के अनुसार श्रीनगर के हैदरपोरा में बिना नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी ट्रैफिक पुलिस को देखकर फरार हो गई है। हालांकि ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने इसे कंट्रोल करने की पूरी कोशिश की, लेकिन ड्राइवर गाड़ी घुमाकर भागने में कामयाब हो गया। यह देखने और सोचने वाली बात है क्योंकि ऐसी गाड़ियों में जरूर कुछ शक वाली चीज़ें होती हैं। फिलहाल, पुलिस गाड़ी की तलाश कर रही है और उसके भागने का कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
