उफनती नदी के किनारे खड़े होकर बना रहे थे Reel, अचानक पहुंची Police ने मारे डंडे, Video में देखें पूरा हाल

Tuesday, Aug 04, 2026-02:02 PM (IST)

राजौरी(शिवम बक्शी): राजौरी जिले में सोमवार को एक बार फिर नदी-नालों में आए तेज बहाव के बावजूद कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी किनारे रील बनाने की कोशिश करते नजर आए। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया और आवश्यक चेतावनी दी।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन और पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे नदी-नालों और जलधाराओं के समीप न जाएं, क्योंकि ऊपरी इलाकों में कभी भी भारी बारिश या बादल फटने जैसी घटनाओं के कारण अचानक जलस्तर बढ़ सकता है। इसके बावजूद कुछ लोग चेतावनियों को नजरअंदाज कर अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं।

तस्वीरों में स्पष्ट देखा जा सकता है कि 2 युवक तेज बहाव वाले नदी किनारे रील बनाने के लिए खतरनाक तरीके से खड़े हैं। प्रशासन ने एक बार फिर आम नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे जोखिम भरे कृत्यों से बचें और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News