Udhampur Accident: सरकार ने पीड़ितों के लिए जारी की सहायता राशि... किया ऐलान
Monday, Apr 20, 2026-05:52 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हुए दुखद हादसे की खबर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है। प्रधानमंत्री ने उधमपुर में हुए दर्दनाक बस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। बता दें कि इस हादसे में 21 लोगों की जान चली गई है जबकि 61 लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रधानमंत्री ने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं और घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

CM Omar Abdullah ने सहायता राशि की घोषणा
वहीं दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने भी इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है और मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि की घोषणा की है जिसके अनुसार मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹1 लाख, मामूली रूप से घायलों को ₹25,000 की सहायता देने का ऐलान किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
