Ramban में दर्दनाक हादसा, पत्थर की चपेट में आने से पूर्व सरपंच की मौ*त

Wednesday, Jul 15, 2026-02:04 PM (IST)

रामबन ( बिलाल बानी ) :  बुधवार को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रामबन के पास एक पत्थर गिरने से एक पूर्व सरपंच की मौत होने की खबर सामने आई है। पुलिस ने बताया कि रामबन जिले के सेरी गांव के पूर्व सरपंच मोहम्मद इकबाल तंत्रे रामबन शहर में एक व्यक्ति को छोड़कर घर लौट रहे थे, तभी त्रिशूल मोड़ के पास पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर लुढ़ककर उनकी गाड़ी से टकरा गया।

पत्थर तंत्रे के सिर पर लगा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उन्हें जिला अस्पताल रामबन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पूर्व सरपंच की मौत की खबर फैलते ही सारे गांव और रामबन जिले के अन्य इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने उन्हें एक सम्मानित जन-प्रतिनिधि बताया और इस दुखद घटना पर हैरानी जताई।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News