Jammu News : रिंग रोड पर घटा भयानक सड़क हादसा, 2 की मौत, 2 लड़ रहे जिंदगी की लड़ाई
Friday, Jul 17, 2026-11:26 AM (IST)
जम्मू(रोशनी): जम्मू के रिंग रोड कंगरेल के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा। घायलों को तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज GMC, जम्मू में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। रिंग रोड पर हुए इस हादसे से इलाके में शोक की लहर है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
