गलत ओवरटेक करना पड़ा भारी! अमरनाथ यात्रियों से भरी गाड़ी हादसे का शिकार
Saturday, Jul 18, 2026-11:06 AM (IST)
रामबन(बिलाल बानी): अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं का काफिला हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 5 तीर्थयात्री घायल हुए बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार अमरनाथ यात्रा पर जा रहे काफिले की एक गाड़ी में 7 लोग सवार थे। आज सुबह करीब 5:10 बजे, बालटाल जाते समय काफिले की एक इनोवा गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नंबर JK01AU-7493) का उधमपुर में सांगूर चौक के पास एक्सीडेंट हो गया।

अधिकारियों के मुताबिक गाड़ी ने गलत तरीके से ओवरटेक करने की कोशिश की और पार्किंग के लिए तय लेन में खड़े एक डंपर (रजिस्ट्रेशन नंबर JK20C-1772) से टकरा गई। इनोवा में ड्राइवर समेत सात लोग सवार थे। इस हादसे में ड्राइवर सहित 5 तीर्थयात्री घायल हो गए जिन्हें तुरंत इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) उधमपुर ले जाया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
