कश्मीर घाटी में रेल यात्रियों को झटका! 15 दिनों तक नहीं चलेंगी ये ट्रेनें
Thursday, Oct 15, 2026-08:55 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू मंडल में रेलवे द्वारा कश्मीर घाटी में सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने हेतु, ट्रैक मेंटेनेंस कार्य का निर्णय लिया गया है, ताकि आने वाले ठंड के मौसम में रेल यातायात सुरक्षित संचालित हो सके। इस दौरान प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार हैं, ब्लॉक के कारण दो ट्रेनों को दिनांक 17 अक्टूबर से दिनांक 31 तक निरस्त रहेंगी। जिसमें ट्रेन संख्या 74615 बानिहाल - बारामूला तथा ट्रेन संख्या 74620 बारामूला - बानिहाल शामिल हैं।
यात्रियों से अनुरोध है, कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे पूछताछ केंद्र, 139 हेल्पलाइन या NTES ऐप से प्राप्त कर लें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
