Poonch में गूंजा हर-हर महादेव, बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर निकली त्रिशूल यात्रा
Monday, Aug 17, 2026-12:28 PM (IST)
पुंछ(धनुज शर्मा): गत वर्षों की ही तरह रविवार देर शाम को श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के गांव देहरियां स्थित नवग्रह मंदिर से भव्य शेरे पुंछ त्रिशूल यात्रा निकाली गई। इस उपलक्ष्य में सर्वप्रथम नवग्रह मंदिर में वैदिक मंत्रों से त्रिशूल की पूजा का आयोजन किया गया।
इसमें शेरे पुंछ त्रिशूल यात्रा समिति प्रमुख डॉ. उदेशपाल, डी.सी. पुंछ अशोक कुमार शर्मा, ए.एस.पी. डॉ. अजय शर्मा और पुंछ ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर सचिंद्र जोशी ने भाग लिया। पूजा के उपरान्त त्रिशूल यात्रा निकाली गई जो देर शाम श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा मैदान पहुंचीं जहां एक बार फिर त्रिशूल पूजन के उपरान्त त्रिशूल को यात्रा मैदान में स्थापित कर दिया गया। जहां हर दिन श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर आने वाले यात्रियों द्वारा त्रिशूल और भारत माता का पूजन किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
