Poonch: श्री गुरु रामदास जी के प्रकाशोत्सव पर 5 दिवसीय कार्यक्रम संपन्न, Punjab के रागी जत्थों ने संगत को किया निहाल
Monday, Nov 02, 2026-12:59 PM (IST)
पुंछ(धनुज शर्मा): भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित पुंछ में सिख समुदाय के चौथे गुरु श्री रामदास के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर के गुरूद्वारा महंत साहिब में श्री गुरू रामदास सेवा सोसायटी की तरफ से आयोजित किए जा रहे 5 दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न हो गए।
जानकारी के अनुसार इस उपलक्ष्य में आज रात्री दिवान सजाए गए। इनमें डेरा संतपुरा नंगली साहब के महंत संत भाई मंजीत सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में सिख संगत और अन्य समुदायों के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर पुंछ जिले के साथ ही दरबार साहिब अमृतसर, पंजाब से आए रागी जत्थों ने गुरूबाणी पर आधारित शब्दों का गायन करते हुए संगत को निहाल किया।
वहीं गुरूद्वारा हेमकुंड के हैड ग्रंथी और सिख विद्वानों ने गुरू रामदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संगत को गुरु के बताए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया। वहीं इस अवसर पर रात्री लंगर का भी आयोजन किया गया। जिसमें संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
