Samba में दर्दनाक हादसा, 4 मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Thursday, Apr 16, 2026-07:54 PM (IST)

सांबा  (अजय):  सुम्ब ब्लॉक के गांव बैन बबेती में एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया है। जानकारी के अनुसार, कांता देवी पत्नी शमशेर सिंह रोज़ाना की तरह पहाड़ी क्षेत्र में घास काटने के लिए गई थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरी ढलान में गिर गईं। हादसा इतना भयावह था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

कांता देवी अपने पीछे तीन बेटियां और एक छोटा बेटा छोड़ गई हैं, जिनके सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी अनुसार महिला जब घास लेने के लिए गई थी तो काफी समय तक वापस नहीं आने पर घर वालों ने उसकी तलाश की तो पहाड़ी के नीचे पाया गया। उसे पहले सुंब और उसके बाद जिला अस्पताल सांबा में पहुंचाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों के हवाले कर दिया।

मृतका के पति शमशेर सिंह, जो पेशे से ड्राइवर हैं, इस हादसे के बाद गहरे सदमे में हैं। गांव के लोग और आसपास के क्षेत्र के निवासी भी इस घटना से स्तब्ध हैं और शोक व्यक्त कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके कारवाई शुरू कर दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News