Samba में संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप, सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंच शुरू किया ऑपरेशन

Sunday, Jul 26, 2026-08:56 PM (IST)

सांबा ( दिनेश ठाकुर ) :  इस समय सांबा से एक अहम खबर सामने आ रही है। सांबा जिले में देविक नदी के क्रशर पॉइंट के पास संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को एक 51 एमएम इल्यूमिनेशन पैरा-बम बरामद हुआ है। समय रहते की गई कार्रवाई से संभावित खतरे को टाल दिया गया। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12:15 बजे तलाशी अभियान के दौरान संदिग्ध वस्तु मिलने पर तत्काल पीसीआर सांबा, डीएसपी ऑपरेशन्स सांबा, बम निरोधक दस्ता (BDS), संबंधित थाना प्रभारी (SHO) और एमएचसी को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल अंचल सिंह और स्पेशल कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। टीम ने बरामद 51 एमएम इल्यूमिनेशन पैरा-बम का गहन निरीक्षण किया और सभी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल तथा स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का पालन करते हुए दोपहर 2:53 बजे उसे मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या जनहानि नहीं हुई। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News