Bandipora में दर्दनाक हादसा, 3 युवकों को यूं खींच ले गई मौ*त, शव बरामद

Friday, May 08, 2026-07:06 PM (IST)

बांदीपोरा ( मीर आफताब )  :  शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के हाजिन इलाके में एक बेहद ही दुखद घटना हुई है जिसमें झेलम नदी किनारे टैंट थो रहे 3 युवक पैर फिसलने से पानी में डूब गए। इस घटना के तुरंत बाद तीनों की तलाश में अभियान चलाया गया, सुरक्षा टीमों को निराशा ही मिली। पुलिस द्वारा तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना चेक चंदरगीर इलाके में हुई है, जब तीनों युवक नदी के किनारे टेंट का सामान धो रहे थे।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद स्थानीय निवासियों और स्वयंसेवकों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया। शुरुआती अभियान के दौरान दो शव निकाले गए, जबकि तीसरा शव बाद में बरामद किया गया।

उनकी पहचान आदिल अहमद डार (18) पुत्र बशीर अहमद डार, समीर अहमद डार (22) पुत्र मोहम्मद जमाल डार और सोहेल अहमद डार (22) पुत्र गुलाम नबी डार के रूप में हुई है—ये सभी चंदरगीर, हाजिन के निवासी थे। अधिकारी ने बताया कि बाद में शवों को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए पास के एक अस्पताल में भेज दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News