अहम खबर :  Gulmarg में भयानक हादसा, बम फटने से व्यक्ति की दर्दनाक मौ*त

Saturday, Jun 27, 2026-06:51 PM (IST)

बारामूला ( रेजवान मीर ) :   उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग के समीप सुमली वाली ढोक क्षेत्र में आशा पोस्ट के पास शनिवार दोपहर एक पुराने बिना फटे गोले (अनएक्सप्लोडेड शेल) में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मृतक कथित तौर पर पुराने गोले को संभाल रहा था, तभी उसमें अचानक विस्फोट हो गया।

मृतक की पहचान जाबिर अहमद बजाद, पुत्र मोहम्मद रफीक बजाद, निवासी गलीबल, चंदूसा, बारामूला के रूप में हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्फोटक उपकरण की वास्तविक प्रकृति तथा विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी की जानी बाकी है। घटना के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी विस्फोट के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News