सिलेंडर फटने से लगी भयानक आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

Tuesday, Jun 23, 2026-10:23 AM (IST)

आर.एस. पुरा(मुकेश): आर.एस. पुरा क्षेत्र के चौहाला मोड़ गांव में गत रात एक घरेलू गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह घटना जोगिंदर कुमार पुत्र गिरधारी लाल के घर में हुई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

जानकारी के अनुसार चौहाला मोड़ गांव में सोमवार रात करीब 9 बजे एक घरेलू गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से लगी भयानक आग में घर के अंदर रखा घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया तथा कुछ सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। समय रहते अग्निशमन विभाग की कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News