SPO की कार की बस के साथ जोरदार टक्कर, उड़े पखच्चे, मौके पर ही मौ*त

Friday, Jul 03, 2026-08:42 PM (IST)

राजौरी (शिवम) :  जम्मू-राजौरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगनोटी क्षेत्र में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) शुभम चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक ही परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) जम्मू रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, शुभम चौधरी अपने परिवार के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन कर नौशहरा स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बगनोटी के समीप उनकी कार की सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्लीपर बस से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में शुभम चौधरी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घायलों की पहचान राकेश कुमार (50), रेणुका देवी (45), स्वाति चौधरी (20) तथा परिवार के एक अन्य सदस्य के रूप में हुई है। सभी नौशहरा क्षेत्र के गांव गान्या के निवासी बताए गए हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकालकर उप-जिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बस को भी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद नौशहरा क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण, सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News