Srinagar में पंजाब के पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ*त, जांच शुरू
Sunday, Jul 05, 2026-05:03 PM (IST)
श्रीनगर ( मीर आफताब ) : अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि रविवार को पंजाब के एक 52 वर्षीय पर्यटक को श्रीनगर के SMHS अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया। मृतक की पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी सतनाम सिंह (पिता: प्यारा सिंह) के तौर पर हुई है।
अधिकारियों के अनुसार, सतनाम सिंह श्रीनगर के अपटाउन इलाके के अलोची बाग में अपने दोस्त के किराए के मकान में कुछ समय के लिए रुके हुए थे। बेहोश पाए जाने के बाद उन्हें SMHS अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और मौत का कारण पता लगाने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की आगे जांच चल रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
