Poonch में घटा दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली

Tuesday, Jun 30, 2026-03:40 PM (IST)

पुंछ(धनुज शर्मा): पुंछ जिले की मंडी तहसील के सावजियां क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को एक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे का शिकार होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हुए बताए जा रहे हैं। घायल युवकों की पहचान शाहनवाज अहमद (25) और अनवर अहमद (24) दोनों निवासी सावजियां के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सावजियां में एक ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में जा गिरी। इस हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा तुरंत दोनों घायल युवकों को उप जिला अस्पताल मंडी पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News