शहर में ट्रेफिक नियमों की खुली पोल, सुरक्षा को ताक पर रख दौड़ रहे दोपहिया वाहन, बढ़ा खतरा

Friday, Mar 06, 2026-01:57 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) :   जम्मू-कश्मीर के जम्मू शहर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शहर में कई युवक बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ लोग अपने वाहनों पर गलत तरीके से नंबर प्लेट लगाकर या बिना नंबर प्लेट के ही सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगहों पर दोपहिया वाहनों की नंबर प्लेट पर नियमों के मुताबिक नंबर लिखने के बजाय अलग-अलग तरह की टाइपिंग या डिजाइन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। इसके बावजूद ऐसे मामलों में अक्सर सख्त कार्रवाई नजर नहीं आती।

PunjabKesari

लोगों का यह भी कहना है कि शहर के कई चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती होने के बावजूद कुछ वाहन चालक खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई देते हैं। बिना हेलमेट वाहन चलाना और नियमों के खिलाफ नंबर प्लेट लगाना सड़क सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकता है।

स्थानीय नागरिकों का मानना है कि ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करवाने और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News