Poonch में वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 गिरफ्तार

Thursday, Apr 30, 2026-08:42 PM (IST)

पुंछ ( धनुज शर्मा ) :  यातायात पुलिस ने फिटनेस नियमों की अवहेलना करने पर कड़ा कदम उठाते हुए वीरवार को सुरनकोट थाने में तीन सार्वजनिक सेवा वाहनों(यात्री वाहनों) के चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये चालक बिना अनिवार्य फिटनेस प्रमाणपत्र के वाहन चला रहे थे, जिससे यात्रियों और राहगीरों की जान को खतरा पैदा हो रहा था। यह कार्रवाई TCP सुरनकोट पर नियमित जांच के दौरान की गई। जांच में पाया गया कि संबंधित चालक पहले भी कई बार चालान और चेतावनी के बावजूद नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर ही तीनों वाहनों को जब्त कर लिया और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत FIR संख्या 111/2026 दर्ज की। 

अधिकारियों के अनुसार, ये वाहन निर्धारित सुरक्षा और फिटनेस मानकों को पूरा नहीं कर रहे थे, जो विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। जब्त वाहन और चालक विवरण: इफ्तिखार अहमद (गुरसाई मेंढर) — वाहन: ज़आइलो (जेके 20-0290), 54 बार चालान जाविद इकबाल (गुंथल, सुरनकोट) — वाहन:सूमो (जेके 11-9819), 5 बार चालान शेराज अहमद (कल्लर कट्टल, सुरनकोट) — वाहन: टेम्पो (जेके 11-4177), 10 बार चालान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यातायात ग्रामीण फारूक क़ैसर ने बताया कि इन वाहनों के रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के लिए संबंधित विभागों को लिखा जाएगा। 

उन्होंने कहा कि मैकेनिकल रूप से फिट नहीं वाहन सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं उन्होंने सभी वाहन मालिकों और चालकों से अपील की कि वे फिटनेस और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करें, अन्यथा नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News