Samba में फिर मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
Monday, May 04, 2026-11:41 AM (IST)
सांबा(अजय): जिला सांबा के सुम्ब ब्लॉक के तलूर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने खेतों में एक संदिग्ध गुब्बारा देखा। स्थानीय निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर इसे संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारा बताया जा रहा है और उस पर पी.आई.ए. लिखा हुआ था।
गौरतलब है कि सांबा जिले में पिछले कुछ समय से लगातार इस तरह के संदिग्ध गुब्बारे मिलने का सिलसिला जारी है, जिससे सुरक्षा एजैंसियां सतर्क हो गई हैं। फिलहाल पुलिस व संबंधित एजैंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं और लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
