रेलिंग पर लिखे मिले "पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

Tuesday, Apr 28, 2026-03:25 PM (IST)

डोडा(पारूल दुबे): जम्मू के डोडा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इस वीडियो में नेपाली पुल इलाके के पास बन रही एक सड़क की रेलिंग पर "पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे लिखे पोस्टर चिपके हुए दिखाई दिए। इस वीडियो के सामने आने के बाद डोडा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पोस्टर पर बनी शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर की तस्वीरें

रिपोर्टों के अनुसार ये पोस्टर नेपाली इलाके में मिले, जो जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर है। इन पोस्टरों पर कथित तौर पर शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर की तस्वीरें, साथ ही पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज भी बना हुआ था।

केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (मुख्यालय) कृष्ण रतन ने बताया कि इस घटना के संबंध में डोडा पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(1) के तहत FIR संख्या 95/2026 दर्ज की गई है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर चल रहे वायरल वीडियो के स्रोत और उसकी सच्चाई की भी जांच कर रही है।

अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां ​

उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल शरारती तत्वों की पहचान करने और उन परिस्थितियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं जिनके तहत ये पोस्टर लगाए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां ​​अलर्ट पर हैं। जिले में शांति तथा सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News