Rajouri में फिल्टर प्लांट के पास मिला बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस
Friday, Jun 26, 2026-11:10 AM (IST)
राजौरी(शिवम बख्शी): शुक्रवार सुबह राजौरी के धनी धर इलाके में फिल्टर प्लांट के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति संदिग्ध हालात में मृत पाया गया। मृतक की पहचान भैतुल्ल खान (65) पुत्र शेर खान निवासी ठुडी गांव के रूप में हुई है।
अधिकारियों के अनुसार धनी धर इलाके के फिल्टर प्लांट में एक शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को इलाके से बरामद किया गया। इसके बाद कानूनी औपचारिकताओं के लिए मुर्दाघर भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है और मौत का कारण पता लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
