अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा एजेंसियां Alert!... इनपुट के बाद बढ़ी निगरानी
Friday, Jun 26, 2026-04:57 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर ( दिनेश ठाकुर ) : 3 जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। इस बीच सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) ने जम्मू क्षेत्र में मौजूद अपने नेटवर्क को यात्रा के शुरुआती चरण के दौरान सुरक्षा बलों और यात्रा काफिलों को निशाना बनाने के निर्देश दिए हैं।
सूत्रों का दावा है कि लश्कर-ए-तैयबा (LeT) ने जम्मू में मौजूद अपने साथियों को अमरनाथ यात्रा के शुरुआती दौर में यात्रा के काफिलों और सुरक्षा बलों (SFs) पर हमले करने का काम सौंपा है। खबर है कि एक अज्ञात OGW (ओवरग्राउंड वर्कर) ने LeT के साथियों के साथ सुरक्षा बलों की लोकेशन और चेक पोस्ट के बारे में जानकारी सांझा की है। यह भी पता चला है कि LeT के साथियों ने हाल ही में हालात का जायजा लेने, टारगेट का विश्लेषण करने और ऑपरेशन की योजना बनाने के लिए कुछ सुरक्षा चेक पोस्ट की रेकी (निरीक्षण) की है। इस जानकारी की और पुष्टि और जांच-पड़ताल की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
