Gulmarg में उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़, कहा – Switzerland से भी खूबसूरत है वादियां

Tuesday, Jun 02, 2026-11:08 AM (IST)

बारामूला/गुलमर्ग(रिजवान मीर): विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में इन दिनों पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। देश के विभिन्न राज्यों से आए पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता और विभिन्न साहसिक गतिविधियों का भरपूर आनंद ले रहे हैं।

गुलमर्ग पहुंचे पर्यटकों ने बताया कि उन्होंने यहां आकर काफी आनंद लिया है। पर्यटकों के अनुसार उन्होंने हॉर्स राइडिंग और ए.टी.वी. राइडिंग का लुत्फ उठाया तथा कंगडोरी तक की यात्रा भी की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से गोंडोला सेवा बंद होने के बावजूद उनके उत्साह में कोई कमी नहीं आई और उन्होंने अन्य गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।

PunjabKesari, Tourists visit Gulmarg

एक पर्यटक ने बताया कि वह पहले स्विट्जरलैंड भी जा चुके हैं, लेकिन उनकी नजर में गुलमर्ग उससे भी अधिक खूबसूरत है। उन्होंने कहा कि यहां की प्राकृतिक वादियां, हरियाली और शांत वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

पंजाब केसरी के संवाददाता रिजवान मीर से बातचीत करते हुए कई पर्यटकों ने कश्मीर के लोगों की मेहमाननवाजी की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां के लोग बेहद मिलनसार और सहयोगी हैं। साथ ही कश्मीरी खान-पान और आतिथ्य सत्कार ने उन्हें काफी प्रभावित किया है।

पर्यटकों ने यह भी कहा कि वे सर्दियों के मौसम में एक बार फिर गुलमर्ग आना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें बर्फबारी देखने का बहुत शौक है। उनका कहना था कि गुलमर्ग हर मौसम में अपनी अलग और अनूठी खूबसूरती के लिए जाना जाता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News