भारी भूस्खलन के बाद NH-44 पर नई Update, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
Sunday, Jul 26, 2026-03:44 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) पर गाड़ियों की आवाजाही अभी भी बंद है। कल देर शाम हुए भारी भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के कारण जमा हुए मलबे को हटाने का काम बनिहाल के गंगरू में चल रहा है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि जब तक हाईवे को सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता और ट्रैफिक के लिए दोबारा नहीं खोला जाता, तब तक यात्रा न करें, क्योंकि और भूस्खलन और पत्थर गिरने (शूटिंग स्टोन्स) का खतरा बना हुआ है। कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें और सड़क की स्थिति जानने के लिए ट्रैफिक पुलिस के ट्विटर हैंडल, फेसबुक पेज या TCU से संपर्क करें।
• TCU जम्मू (0191-2459048, 0191- 27 40550, 9419147732, 103)
• श्रीनगर (0194-2450022, 2485396, 18001807091, 103)
• रामबन (9419993745, 1800-180-7043)
• उधमपुर (8491928625)

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
