कटरा-रियासी मार्ग पर फिर भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा
Sunday, Aug 02, 2026-03:41 PM (IST)
कटरा ( अमित शर्मा ) : कटरा-रियासी मार्ग पर एक बार फिर भूस्खलन की घटना सामने आई है। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा सड़क के बीचों-बीच आ गिरा है, जिससे मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है, जबकि छोटे वाहनों को दक्षिण डियोड़ी मार्ग से होकर जाने की अनुमति दी गई है। संबंधित विभाग सड़क से मलबा हटाने और मार्ग को जल्द बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।
प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
