चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना, चोरी की बड़ी वारदात को ऐसे दिया अंजाम

6/23/2024 2:47:59 PM

जम्मू : जम्मू के लोअर गाढीगढ़ में चोरी की एक अजीब घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया और लाखों का सामान चोरी कर लिया। घर में रहने वाला परिवार विदेश में गया हुआ था कि पीछे से अज्ञात चोरों ने घर में सेंधमारी कर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर लिया।  हैरनी की बात तो ये थी कि चोरों ने बड़े आराम-आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जिसकी आस-पड़ौस वालों को खबर तक नहीं लगी। चोरों ने घर के वॉशरूम और रसोई में लगे नलों को भी नहीं छोड़ा। पूरे कमरों को पूरी तरह से खंगाला और कीमती सामान ले गए।

ये भी पढ़ेंः  Jammu-Kashmir में साजिश रच रहा है Pakistan, कठुआ में मिला ये सामान

स्थानीय लोगों के अनुसार उन्हें जब पता चला कि घर के दरवाजे के ताले टूटे हुए हैं तो उसी समय उन्होंने पुलिस को सूचित किया। चोरी कब हुई है, इसके बारे में पूरी जानकारी किसी के पास नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस तरह से उन्होंने घर के नल और गीजर को खोला है, इसे देख कर लगता है कि चोरों ने बड़े आराम से चोरी की है।

घर के मालिक सुखवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने घर में कोई भी सोने या चांदी के गहने नहीं रखे थे। उन्होंने पुलिस को इस मामले पर कड़ा संज्ञान लेने और चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है। 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News