Rajouri में मशरूम की खेती में होंगे बड़े बदलाव! 39 किसानों का प्रशिक्षण दल रवाना
Saturday, Jul 04, 2026-01:57 PM (IST)
राजौरी ( अमित शर्मा ) : राजौरी जिले में किसानों को आधुनिक और लाभकारी खेती से जोड़ने की दिशा में कृषि विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिसके चलते आज कृषि विभाग राजौरी की ओर से 39 प्रगतिशील किसानों को बेहतर मशरूम खेती तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने के लिए रवाना किया गया है। इन किसानों को ADC राजौरी रवि कुमार सिहाग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी राजौरी भी मौजूद रहे। कृषि विभाग का उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती, विशेष रूप से मशरूम उत्पादन की उन्नत तकनीकों से अवगत करवाना है, ताकि वे अपनी आमदनी में वृद्धि कर सकें और क्षेत्र में मशरूम खेती को बढ़ावा मिल सके।
अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के Exposure Visits से किसानों को नई तकनीक, बेहतर उत्पादन विधियों और बाजार से जुड़ी जानकारी प्राप्त होती है, जिससे वे अपने क्षेत्र में सफल कृषि मॉडल तैयार कर सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
