Rajouri के आसमान में अचानक दिखे पैराग्लाइडर्स, लोग हुए हैरान
Friday, Jun 26, 2026-05:30 PM (IST)
राजौरी (शिवम): राजौरी शहर में शुक्रवार को उस समय लोगों की नजरें आसमान पर टिक गईं, जब अचानक कई रंग-बिरंगे पैराग्लाइडर्स हवा में उड़ते दिखाई दिए। इस अनोखे नजारे को देखकर राहगीर, दुकानदार और स्थानीय लोग कुछ देर के लिए रुक गए और अपने मोबाइल फोन में इस दृश्य को कैद करने लगे।
जानकारी के अनुसार आज राजौरी शहर के आसमान में अचानक कई पैराग्लाइडर्स उड़ते दिखाई दिए, जिन्हें देखकर लोग अचंभित रह गए। आसमान में रंग-बिरंगे पैराग्लाइडर्स को उड़ता देख राहगीर, दुकानदार और स्थानीय निवासी कुछ देर के लिए रुककर नजारा देखने लगे। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इस अनोखे दृश्य को भी कैद किया।
बताया जा रहा है कि ये पैराग्लाइडर्स किसी सैन्य अभ्यास (आर्मी एक्सरसाइज) का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में सेना की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पैराग्लाइडर्स को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी रही।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
