GMC के पास मरीजों और परिवार के लिए बन रही सराय का काम लटका, गुस्साए लोगों ने दी चेतावनी
Tuesday, Jun 23, 2026-12:36 PM (IST)
राजौरी(शिवम बक्शी): राजौरी जी.एम.सी. के समीप निर्माणाधीन सराय के धीमे निर्माण कार्य को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह सराय मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए बनाई जा रही है, लेकिन लंबे समय से इसका निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने बताया कि अनंतनाग में बन रही सराय का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जबकि राजौरी में अभी भी काम काफी पीछे है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से निर्माण कार्य में तत्काल तेजी लाने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द सराय का निर्माण पूरा नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
