श्री अमरनाथ यात्रा पंजीकरण में बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए शुरू की गई नई सुविधा, पढ़ें...

Monday, Jun 22, 2026-06:23 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर सिंह ) :  आगामी श्री अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 को शुरू हो रही है जिसके मद्देनजर जम्मू प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए तवी रिवर फ्रंट को ऑन-द-स्पॉट एवं तत्काल पंजीकरण (टोकन) केंद्र के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य जम्मू रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में भीड़भाड़ तथा यातायात दबाव को कम करना है।

ऐसे में तवी किनारे सुरक्षा को बड़ा दिया गया है और पंजीकरण के लिए ढांचागत सुविधाओं को तैयार किया जा रहा है। इस बड़े बदलाव में तवी रिवर फ्रंट पर यात्रियों को ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण, टोकन वितरण और RFID संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और यात्रा प्रबंधन अधिक सुव्यवस्थित होगा। 

हाल ही में अमरनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रा मार्ग, सुरक्षा प्रबंध, पंजीकरण व्यवस्था और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। बैठक में बताया गया कि तवी रिवर फ्रंट पर स्थापित होने वाला यह केंद्र यात्रा के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News