Breaking : जम्मू के इस इलाके को सेना और पुलिस ने घेरा, लोगों में दहशत का माहौल

Friday, Aug 23, 2024-10:09 AM (IST)

कठुआ(वरुण): जम्मू के कठुआ जिले में संदिग्धों को देखे गए। इसके बाद जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सेना के जवानों द्वारा संदिग्धों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कठुआ के जांडोर गांव में तीन संदिग्ध को देखे जाने के बाद सेना ने तलाशी अभियान चलाया। एस.एस.पी. कठुआ दीपिका सिंह घटनास्थल पर पहुंची। वहीं इस मौके पर गांव में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  JK Elections: अवामी इत्तेहाद पार्टी ने की 9 उम्मीदवारों की घोषणा, जानें किसे कहां से मिला टिकट

जानकारी के अनुसार कठुआ जिले के लखनपुर पुलिस स्टेशन के अधीन आने वाले जांडोर गांव में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की उपस्थिति की सूचना के बाद सेना और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। स्थानीय निवासियों ने संदिग्धों की गतिविधियां देखी, जिसके चलते उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी गई और सेना ने गांव के कई हिस्सों को घेर लिया।

यह भी पढ़ें :  Jammu Kashmir Breaking : विधानसभा चुनावों के मद्देनजर फारूक अब्दुल्ला की पार्टी ने किया इस पार्टी के साथ गठबंधन

एस.एस.पी. कठुआ दीपिका सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। उनके नेतृत्व में पुलिस और सेना की टीम ने विस्तृत जांच की और क्षेत्र की सुरक्षा को सुनिश्चित किया। अब तक की जांच में किसी भी संदिग्ध की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है, लेकिन अभियान अभी जारी है। स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। यदि उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत कठुआ पुलिस से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News