Breaking: शोपियां में सर्च ऑपरेशन के दौरान गोली चलने की आवाज़, CASO जारी
Saturday, Jul 04, 2026-08:54 PM (IST)
शोपियां ( मीर आफताब ) : शनिवार शाम दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के सैदपोरा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) के दौरान गोली चलने की आवाजें सुनी गई हैं। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की पक्की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने सैदपोरा में यह ऑपरेशन शुरू किया।
उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान गोली चलने की कुछ आवाजें सुनी गईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी और कड़ी कर दी। जब यह रिपोर्ट लिखी जा रही थी, तब तलाशी अभियान जारी था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
