J&K Breaking : सुरक्षाबलों ने जंगल में ध्वस्त किया आतंकी ठिकाना, राशन व अन्य सामान भी बरामद

Friday, Jul 31, 2026-12:18 PM (IST)

राजौरी(शिवम): राजौरी जिले के थानामंडी इलाके में सुरक्षाबलों ने एक संदिग्ध आतंकी ठिकाने का पता लगाकर उसे ध्वस्त कर दिया। तलाशी अभियान के दौरान ठिकाने से राशन और खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया है।

सूत्रों के अनुसार यह ठिकाना गुरुवार देर शाम थानामंडी के भंगाई वन क्षेत्र में चलाए गए एरिया डोमिनेशन सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला। घने जंगल और झाड़ियों के बीच बनाए गए इस संदिग्ध ठिकाने की तलाशी लेने पर दो पैकेट चावल, इंस्टेंट नूडल्स, चाकू, लाइटर, प्लास्टिक शीट, पुराना कंबल, गैस स्टोव का नोजल, दो मोमबत्तियां और एक प्लास्टिक की बोतल बरामद हुई।

सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। अंतिम सूचना मिलने तक क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News