Jammu: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला सैनिक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Friday, Oct 17, 2025-07:41 PM (IST)

जम्मू (निश्चय) : जम्मू से एक दुखद समाचार सामने आया है। ग्रेटर कैलाश पुलिस पोस्ट क्षेत्राधिकार में स्थित कालूचक्क के सेना कैंप में एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान प्यार चंद, निवासी कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, वर्तमान में मिलिट्री स्टेशन कालूचक्क में के रूप में की गई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार जवान को कैंपस में बेसुध अवस्था में पड़ा देखा गया। अन्य जवानों के सहयोग से उसे 166 सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जी.एम.सी. के शवगृह में शिफ्ट कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here