पेट्रोलिंग दौरान गोली लगने से जवान घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
Saturday, Jun 06, 2026-10:58 AM (IST)
कश्मीर(दिनेश ठाकुर): कुपवाड़ा के रिंगसार माछिल में पेट्रोलिंग दौरान एक जवान के घायल होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार जवान अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगने के चलते घायल हुआ बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार देर रात रिंगसार माछिल में पेट्रोलिंग के दौरान, 45 RR कैंप दूधी माछिल का आर्मी जवान परवीन कुमार अपनी सर्विस राइफल से गलती से चली गोली लगने से घायल हो गया। घायल जवान को 168 MH में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
