Sopore में सुरक्षाबलों का Action, तलाशी दौरान घर से मिले 45 शैल
Wednesday, Aug 05, 2026-11:47 AM (IST)
सोपोर(दिनेश ठाकुर): जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन दौरान विस्फोटक बरामद किया है। इसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा अभी भी इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
जानकारी के अनुसार आज SOG सोपोर, 177 बी.एन. सी.आर.पी.एफ. (CRPF) और 52 राष्ट्रीय राइफल्स RR (आर्मी) ने संयुक्त रूप से एक CASO (घेराबंदी और तलाशी अभियान) शुरू किया। उक्त अभियान सोपोर के शीर कॉलोनी, जो कि पुलिस स्टेशन तरज़ू के अधिकार क्षेत्र में आता है, में शुरू किया गया। इस तलाशी अभियान के दौरान शीर कॉलोनी, सोपोर के रहने वाले शाहबाज़ अज़ीज़ डार पुत्र अब्दुल अज़ीज़ डार के घर से 45 शैल बरामद किए गए। फिलहाल सुरक्षाबलों द्वारा CASO ऑपरेशन अभी भी जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
