Sopore के Hotel में लगी भयानक आग, मौके पर मची अफरा-तफरी
Saturday, Sep 19, 2026-11:58 AM (IST)
सोपोर(रिजवान मीर): उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में शनिवार सुबह सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल (एस.डी.एच.) के पास स्थित एक तीन मंजिला होटल में अचानक आग लग गई। आग की इस घटना में होटल की संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचने की सूचना है।
अधिकारियों के अनुसार आग SDH सोपोर के पास स्थित होटल मातामाल में लगी। बताया जा रहा है कि आग होटल की ऊपरी मंजिल से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरे परिसर में फैल गई। इससे आसपास की इमारतों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता पैदा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन सोपोर से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया और इसे आसपास की इमारतों तक फैलने से रोक दिया।
अभी तक इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आग लगने के वास्तविक कारणों और घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
