पलभर में मच गई चीख-पुकार! Scorpio और ट्रक की जोरदार टक्कर में एक की मौ*त
Monday, Nov 02, 2026-05:51 PM (IST)
आर.एस.पुरा ( मुकेश ) : आर.एस. पुरा के गांव गगियां स्थित आर.वी. रिसोर्ट के पास हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान विपिन कुमार पुत्र सरवन कुमार, निवासी वार्ड नंबर 6, कोटली गला बाना, नई बस्ती, आर.एस.पुरा के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की पहचान अश्वनी कुमार (45) पुत्र बलकार राज, निवासी सरना, पठानकोट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब विपरीत दिशा से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी तरफ चली गई और वहां गुजर रहे ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए पहुंचाने सहित आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
