Rajouri में मची अफरा-तफरी, सूखी घास से लदे ट्रक में लगी भयानक आग

Thursday, Oct 22, 2026-04:38 PM (IST)

राजौरी(शिवम बक्शी): राजौरी शहर के लोअर जवाहर नगर स्थित ठुडी क्षेत्र में सूखी घास से लदे एक ट्रक में अचानक आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रिहायशी क्षेत्र से गुजर रहे ट्रक में आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, चालक की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूखी घास से लदा ट्रक ठुडी क्षेत्र की लिंक रोड से गुजर रहा था, तभी सम्भावित वहां से गुजर रही बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट होने से उसमें अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने की आशंका को देखते हुए चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया और ट्रक को रिहायशी इलाके से दूर ले गया। चालक के इस कदम से आसपास स्थित घरों और लोगों को संभावित खतरे से बचाने में मदद मिली।

घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ी आग की घटना टल गई।

वहीं, स्थानीय लोगों ने कहा कि सूखी घास जैसी ज्वलनशील सामग्री को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और निर्धारित नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी सामग्री की ढुलाई उचित तरीके से की जानी चाहिए, ताकि रास्ते में किसी प्रकार की अनहोनी न हो और रिहायशी इलाकों में लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा न हो।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News