Jammu की बिल्डिंग में भयानक आग, लाखों का माल जलकर खाक

Saturday, Oct 31, 2026-06:28 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर सिंह ) :  जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू के पाटोली के लवण पार्क के पास एक बिल्डिंग में लगी आग लगने की घटना सामने आई है। आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि 70 से 80 लाख का सामान जलकर राख हो गया। वहीं लोगों ने तुरंत फायर एंड एमरजैंसी सर्विस को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर फायर एंड एमरजैंसी की 4 गाड़ियां पहुंचीं और उन्होंने आग बुझाने की पूरी कोशिश की, जिसके बाद कड़ी मुशक्कत के चलते आग पर काबू पाया गया। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जबकि आग लगने के कारण अभी सामने नहीं आए हैं। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और जांच-पड़ताल की जा रही है कि किस तरह यह आग लगी। वहीं मौके के सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि यह डांस कॉस्मेटिक की शॉप है जहां पर डांस के ड्रेस मिलते हैं। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार इस घटना के बाद इस दुकान में काम करने वाले 2 मुलाजिम भी यहां बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें सही सलामत बाहर निकाल लिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News