Rajouri के लोअर जवाहर नगर में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Wednesday, Nov 04, 2026-08:06 PM (IST)
राजौरी (शिवम बक्शी) : राजौरी शहर के लोअर जवाहर नगर इलाके में बुधवार शाम एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई है। आग की घटना में दुकान के अंदर रखा सामान जलकर राख होने से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। फिलहाल दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने का अभियान जारी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल नुकसान और आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
