Ganderbal में सवारियों से भरी गाड़ी हादसे का शिकार, 5 लोग घायल

Friday, Jul 31, 2026-01:00 PM (IST)

गांदरबल(मीर आफताब): शुक्रवार को मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में हयान ब्रिज पर एक ज़ाइलो गाड़ी बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में 5 लोग घायल हुए बताए जा रहे हैं। घायलों में एक 10 साल का लड़का भी शामिल है।

मामले की जानकारी देते एक अधिकारी ने बताया कि JK10-5974 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली ज़ाइलो गाड़ी का ड्राइवर कथित तौर पर गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी हयान ब्रिज पर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। इस टक्कर से गाड़ी सवार सभी 5 लोग घायल हो गए।

PunjabKesari, Ganderbal Road Accident

घायलों की पहचान इस प्रकार है: असगर अली (27), जो गाड़ी चला रहे थे और कारगिल के रहने वाले मोहम्मद हसन अली के बेटे हैं; हसन अस्करी, पुत्र गुलाम हुसैन; जुनैद इकबाल; लियाकत अली, पुत्र गुलाम अब्बास; और 10 साल के मोहम्मद दानिश पुत्र अब्दुल बारी सभी लेह के रहने वाले हैं।

घायलों को तुरंत सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल (SDH), कंगन ले जाया गया, जहां उन्हें शुरुआती इलाज मिला। हालांकि, चोटों की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने सभी पांचों को बेहतर इलाज के लिए शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS), सौरा रेफर कर दिया।

पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News