OMG! जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में फैली सनसनी, पावर नहर में कूदे लड़का-लड़की

Monday, Sep 07, 2026-05:17 PM (IST)

गांदरबल ( मीर आफताब ) :  जम्मू-कश्मीर के गांदरबल से इस वक्त एक चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां एक लड़के और एक लड़की के पावर नहर में कूदने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

 जम्मू-कश्मीर के मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन इलाके में एक लड़के और एक लड़की के पावर नहर में कूद गए हैं, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों कंगन में पावर नहर में कूद गए हैं। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया, जिसमें स्थानीय लोग भी शामिल हुए। इस बीच, घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News