Shopian में सरकारी इमारत बनी आग का गोला, मौके पर पहुंची Fire Brigade ने संभाला मोर्चा
Thursday, Aug 06, 2026-10:55 AM (IST)
शोपियां(मीर आफताब): शोपियां के अलायलपोरा इलाके में एक सरकारी इमारत में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर मशक्कत से काबू पाया।
जानकारी के अनुसार शोपियां के अलायलपोरा इलाके में रात के समय एक सरकारी इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। इस आगजनी की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। आग और आपातकालीन सेवा के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।
फिलहाल आग लगने का कारण और नुकसान का अंदाजा अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
