Gulmarg के माउंट अफरवात पर ताज़ा बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश से गिरा तापमान
Tuesday, Oct 13, 2026-05:11 PM (IST)
बारामूला(रिजवान मीर): उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में स्थित माउंट अफरवात पर ताज़ा बर्फबारी हुई है, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम में आए बदलाव के कारण कश्मीर घाटी में ठंड का असर बढ़ने लगा है। गुलमर्ग के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया है।
अक्टूबर महीने में मौसम के इस बदलाव के साथ घाटी में सर्दी का एहसास बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंड अधिक महसूस की जा रही है। गुलमर्ग में ताज़ा बर्फबारी से पर्यटकों के बीच भी उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
